महंगाई भत्ते की मंजूरी से दो लाख कर्मियों को लाभ – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के नाम पर दो फीसदी की बढ़ोत्तरी की मंजूरी दे दी हैं। सरकार के इस फैसले पर लखनऊ में कार्यरत 85 हजार से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और एक लाख से ज्यादा पेंशनभोगी कर्मियों को फायदा मिलेगा। महंगाई भते की बढ़ोत्तरी एक जनवरी 2026 से लागू होगी। इस संबंध में इप्सेफ के उप महासचिव अतुल मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत है, लेकिन दो फीसदी महंगाई भत्ते की मंजूरी ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत हैं।

इप्सेफ समय समय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र के नेतृत्व में महंगाई भत्ते की मांग एक जनवरी 2026 से लागू करने की मांग करता आ रहा है। सरकार के इस फैसले का स्वागत है, लेकिन महंगाई के इस दौर में दो फीसदी डीए की मंजूरी नाकाफी है। इस मामले में इप्सेफ जल्द बैठक करेगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment