प्रयागराज, प्रदेश सरकार के श्रमिकों के न्यूतम वेतन में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद श्रम विभाग ने मंडल के चारों जिलों के न्यूनतम वेतन की सूची जारी कर दी है। प्रयागराज में कुशल श्रमिकों के पारिश्रमिक में 2084.63 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जबकि कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में 1283.63 रुपये की मासिक वृद्धि की सूची जारी की गई।
श्रमिकों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। उपायुक्त श्रम सुमित कुमार ने बताया कि प्रयागराज में अकुशल श्रमिकों का मूल वेतन और महंगाई भत्ता 13006 रुपये हो गया है पहले यह 11313.65 रुपये था। इसमें बढ़ोतरी 1692.35 रुपये की हुई है। वहीं अर्द्ध कुशल श्रमिकों का मूल वेतन और महंगाई भत्ता अब 14306 रुपये प्रतिमाह हो गया है। पहले यह 12445 था। वहीं कुशल श्रमिकों का मूल वेतन और महंगाई भत्ता 16025 रुपये प्रतिमाह हो गया है। पहले यह 13940.37 रुपये था। इसमें 2084.63 रुपये की प्रतिमाह बढ़ोतरी हुई है। वहीं कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में अकुशल श्रमिकों का मूल वेतन और महंगाई भत्ता अब 12356 रुपये प्रतिमाह हो गया है। जो पहले 11313.65 रुपये था। इसमें 1042.35 रुपये मासिक की बढ़ोतरी हुई है। अर्द्धकुशल श्रमिकों का मूल वेतन और महंगाई भत्ता 12356 रुपये से बढ़ाकर 12445 रुपये कर दिया गया है। इसमें 1145 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कुशल श्रमिकों का वेतन 13940.37 रुपये से बढ़ाकर 15224 रुपये कर दिया गया है। इसमें 1283.63 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






