लखनऊ। मरकज़ी चांद कमेटी फरंगी महल, लखनऊ ने ऐलान किया है कि 29 ज़ीकादा यानी 17 मई 2026 को ज़िलहिज्जा का चांद दिखाई नहीं दिया। कमेटी के अध्यक्ष एवं काज़ी-ए-शहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने यह जानकारी जारी की।
कमेटी के अनुसार, अब ज़िलहिज्जा महीने की पहली तारीख 19 मई 2026 से मानी जाएगी। इसी के आधार पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।
जारी बयान में कहा गया कि चांद दिखाई न देने की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है। मरकज़ी चांद कमेटी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, अमन और खुशहाली के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






