जल्द जेब में हो सकते हैं प्लास्टिक के नोट, नोटों की छपाई को लेकर कड़े नियम तय किए गए
देश में जल्द प्लास्टिक के नोटों की शुरुआत होने जा रही है। पहले 10 और 20 रुपये के छोटे नोट से ट्रायल किया जाएगा, उसके बाद बड़े पॉलिमर नोट चलन में लाए जाएंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने पॉलिमर नोटों की छपाई की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा विशेषताओं से युक्त पॉलिमर शीटों के निर्माण एवं आपूर्ति हेतु वैश्विक टेंडर आमंत्रित किया गया है। पॉलिमर सामग्री में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर होंगे, जिनमें पारदर्शी विंडो पर चित्र, धातु वाला अंक, चुंबकीय सुरक्षा धागा, शैडो इमेज और इरिडिसेंट पैटर्न शामिल हैं। यदि पॉलिमर नोटों का ट्रायल सफल रहता है तो भविष्य में अन्य मूल्यवर्ग के नोटों के लिए भी बड़े स्तर पर खरीद की जाएगी।
● बोली लगाने वाली कंपनियों का चीन या पाकिस्तान से कारोबार भारत से जुड़े काम से अलग हो।
● कंपनी चीन और पाकिस्तान से कच्चा माल नहीं खरीद सकतीं
● भारत से सीमा साझा करने वाले देशों की कंपनियों के लिए विभाग से मंजूरी लेना अनिवार्य
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





