ई-रिक्शा की टक्कर से छात्रा की मौत, BSA ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

primarymaster.in


 सुलतानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के सुलतानपुर-दोमुंहा मार्ग स्थित कंपोजिट विद्यालय पखरौली के बाहर मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में कक्षा एक की छह वर्षीय छात्रा अश्विनी प्रजापति की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) उपेंद्र गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की और प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कविता कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच शुरू करा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे कक्षा एक की छात्रा अश्विनी प्रजापति, पुत्री दिनेश प्रजापति, किसी तरह स्कूल परिसर से बाहर निकल गई। इसी दौरान विद्यालय के गेट के सामने से गुजर रहे सामान लदे ई-रिक्शा की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूल के शिक्षक उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।परिजनों ने बताया कि अश्विनी का विद्यालय में महज चार दिन पहले ही नामांकन कराया गया था। घटना के बाद बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया और खंड शिक्षा अधिकारी भदैया से प्रारंभिक जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कविता कनौजिया को निलंबित करते हुए उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विद्यालय के अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार को सौंपा गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को साक्ष्यों सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी भदैया शिवशंकर मिश्र को फरार ई-रिक्शा चालक के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। शिक्षा विभाग यह भी जांच कर रहा है कि स्कूल समय के दौरान छात्रा विद्यालय परिसर से बाहर कैसे पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई।

बताया गया कि कंपोजिट विद्यालय पखरौली में प्राथमिक और जूनियर की कुल आठ कक्षाओं के साथ चार आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। विद्यालय में करीब 170 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और 16 शिक्षक कार्यरत हैं

स्कूल हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से छात्रा की मौत, BSA ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment