प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक दिन में शीतलहर से राहत – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं पर सोमवार से लगाम लगी। इसकी जगह पर उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में रात में हो रही आंशिक शीतलहर से राहत मिलेगी।

सोमवार को कानपुर, इटावा, अयोध्या, बाराबंकी, मुजफ्फर नगर, मेरठ, बुलंदशहर आदि में रात में आंशिक शीतलहर जैसे हालात देखने को मिला। इन जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ की रफ्तार कम हो जाने और उत्तरी हवाओं के असर से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में रात में चल रही आंशिक शीतलहर से राहत मिलेगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment