सुबह- सुबह 9500 रुपए गिरी चांदी, गोल्ड में भी गिरावट, जानें सोने- चांदी का ताजा रेट


 सुबह- सुबह 9500 रुपए गिरी चांदी, गोल्ड में भी गिरावट, जानें सोने- चांदी का ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार को सोना लगातार छठे कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ, वहीं चांदी की कीमत में 5 फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई. ऐसे में अगर आप आज यानी 18 नवंबर को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जान लीजिए.

18 नवंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.39 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1.27 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है. वहीं चांदी करीब 1.76 लाख रुपए प्रति किलो पर है. यहां से ताजा रेट के साथ- साथ जानें सोने और चांदी में कितने रुपए की गिरावट आई 

कितने रुपए की आई गिरावट?

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट आई है. आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपए सस्ता होकर 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था. नौ नवंबर से अब तक सोने की कीमत में 8,300 रुपए यानी करीब 6 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

चांदी की हालत इससे भी ज्यादा कमजोर रही. मंगलवार को इसकी कीमत 9,500 रुपए यानी 5.3 फीसदी गिरकर 1,69,500 रुपए प्रति किलो पर आ गई. ये करीब एक साल का निचला स्तर है. पांच नवंबर से आठ कारोबारी सत्रों में चांदी करीब 25,000 रुपए यानी 13 फीसदी सस्ती हो चुकी है.

सोना-चांदी सस्ता होने की क्या है वजह?कीमती धातुओं की कीमतों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों का असर पड़ता है. मंगलवार को सोने और चांदी में गिरावट की एक बड़ी वजह कमजोर वैश्विक रुख और रुपए की मजबूती रही. जब रुपया मजबूत होता है तो भारत के लिए सोने का आयात सस्ता पड़ सकता है. इससे घरेलू बाजार की कीमतों पर दबाव बनता है. इसके अलावा, ब्याज दरों को लेकर बाजार की चिंता भी सोने-चांदी के भाव को प्रभावित कर रही है.

सुबह- सुबह 9500 रुपए गिरी चांदी, गोल्ड में भी गिरावट, जानें सोने- चांदी का ताजा रेट

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium RateMash – Responsive WordPress Voting Contest Plugin Ratency – Review & Magazine WordPress Theme Rating Stars Messages for WooCommerce Ratings for AMP Ratings & Reviews plugin for WordPress Ratio – Material Design WordPress Theme Ravaio – Modern Responsive phpBB Forum Theme Rawal – Ionic & Laravel Ecommerce Solution with POS for Single & Multiple Location Business Brand Razzi - Multipurpose WooCommerce WordPress Theme R.Cole | Life & Business Coach Theme