सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी


 सोने और चांदी की कीमतों में आज बुधवार, 18 नवंबर को को बड़ी गिरावट देखने को मिली। भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर सोना 3500 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 1.30 लाख रुपए पर आ गया है, जबकि चांदी 6600 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती (gold silver price crash) हो गई है। इस भारी गिरावट की मुख्य वजह आज जारी होने वाले अमेरिकी सेंट्रल बैंक (FOMC) के मिनट्स को माना जा रहा है।

अमेरिकी डेटा के दबाव का असर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट पर पड़ रहा है। ग्लोबल मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोने में 2.50% से ज्यादा और चांदी में 3.70% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार आ रहे अमेरिकी डेटा से सराफा बाजार दबाव में है। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी रिटेल सेल्स के आंकड़े आए थे, जिसके बाद गोल्ड सिल्वर में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी।

एक्सपर्ट्स का दावा है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आ सकती है। सोना 1.25 लाख रुपए और चांदी 1.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नीचे आ सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप ज्वैलरी बनाने का सोच रहे हैं या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह खरीदारी का अच्छा समय हो सकता है।

 

कॉमेक्स और MCX पर क्या हैं ताजा रेट?

ग्लोबल मार्केट कॉमेक्स पर आज गोल्ड में 90 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और कीमत गिरकर 3,773 डॉलर प्रति औंस रह गई। जबकि चांदी 1.58 डॉलर टूटकर 45 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर सोना 3,503 रुपए सस्ता हो गया और कीमत दिन भर के लो लेवल पर चली गई, जो 1,30,720 प्रति 10 ग्राम (gold rate today) रही। हालाकि, खबर लिखे जाने तक सोना 1,30,902 रुपए पर कारोबार करता दिखा। जबकि 1,31,979 रुपए इसका हाई लेवल रहा।

चांदी में 3.76% यानी 6,648 रुपए की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 1,63,072 रुपए (silver Price Today) होकर दिन भर के लो लेवल पर चली गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 1,63,313 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर ट्रेड करती दिखी। जबकि 1,67,301 रुपए इसका हाई लेवल रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 1,69,702 रुपए पर क्लोज हुई थी।

 

सोने और चांदी में क्यों आ रही गिरावट?

सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत के दौरान बताया कि, दिसंबर में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक और उसमें ब्याज दरों को लेकर होने वाले एलान के चलते सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल, इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3800 डॉलर के नीचे आ गया है और इसके 3200-3400 डॉलर तक पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अनुज गुप्ता ने कहा कि ऐसे में भारतीय बाजार में सोने की कीमतें 1,20,000 रुपए तक आ सकती हैं। मार्च 26 में घरेलू बाजार में सोने की कीमतें 1,29,595 रुपए थीं। अगर यह लेवल टूटता है तो गोल्ड में और बिकवाली हावी हो सकती है।

डॉलर की मजबूती से गिरा सोना

अमेरिकी डॉलर में मामूली बढ़त सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव डाल सकती है, जिससे डॉलर में आंकी जाने वाली कीमती धातुएं महंगी हो सकती हैं। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंताएं कम हो सकती हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

साथ ही, इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदें भी सीमित हो सकती हैं। निवेशक आगे की दिशा समझने के लिए ट्रेजरी यील्ड और फेड के आगामी संकेतों पर भी नजर रखेंगे।

अभी और सस्ता हो सकता है सोना-चांदी?

इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन ने बताया कि, सोना-चांदी 14 महीने के लो लेवल पर चला गया है। कीमतों में अभी और गिरावट की संभावना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सोना टूटकर 1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से भी नीचे जा सकता है। जबकि चांदी गिरकर 1.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नीचे पहुंच सकती है।

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Howello : Hotel and Resort WordPress Theme Howes | Responsive Multi-Purpose WordPress Theme HR Advisor | Human Resources & Recruiting WordPress Theme HR Manager – Human Resource Management System HR Software (HRMS) Hreflang Manager WordPress Plugin HRNest - HR Solutions Elementor Template Kit HRSALE – The Ultimate HRM Hryzantema – Human Resources & Recruiting WordPress HT Mega Pro – Absolute Addons for Elementor Page Builder HT Menu Pro – WordPress Mega Menu Builder for Elementor