वरिष्ठता के आधार पर ग्रामीण शिक्षकों को नगर क्षेत्र में समायोजन देने की मांग तेज – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

वरिष्ठता के आधार पर ग्रामीण शिक्षकों को नगर क्षेत्र में समायोजन देने की मांग तेज

लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर क्षेत्र में सीधी भर्ती के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्षों से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की वरिष्ठता और अनुभव को नजरअंदाज कर सीधे नगर क्षेत्र में नई नियुक्तियां करना न्यायसंगत नहीं होगा।

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि अब तक विभागीय व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर नगर क्षेत्र में स्थानांतरण और समायोजन का अवसर दिया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में सीधे नगर क्षेत्र में नियुक्ति देने की प्रक्रिया उन शिक्षकों के हितों के विपरीत मानी जा रही है, जिन्होंने लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों में कार्य किया है।

संगठन ने मांग की है कि नगर क्षेत्र में रिक्त पदों पर पहले ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों को समायोजन का अवसर दिया जाए। इसके बाद ही नई भर्ती प्रक्रिया पर विचार किया जाए।

एसोसिएशन का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों की अनदेखी कर नई भर्ती करना न केवल अन्यायपूर्ण होगा, बल्कि इससे शिक्षकों में असंतोष भी बढ़ सकता है। संगठन ने सरकार से इस मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने की अपील की है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Veera – Multipurpose WooCommerce Themes Veerena – Honey Bee Elementor Template Kit Veg Point WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme Vegi - Vegan Street Food Restaurant & Takeaway Elementor Template Kit Vegfirm – Grocery & Supermarket WordPress Theme Veggie Organic Food & Eco Online Store Products Template Kit Veliki – AI, Big Data Analytics & Machine Learning Elementor WordPress Theme Veloria - Hotel & Resort Elementor Pro Template Kit Veloza – Influencer & Talent Agency Elementor Template Kit Veltrix – Admin & Dashboard Template