बीईओ पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षिकों ने मौन रहकर किया प्रदर्शन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

बीईओ पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षिकों ने मौन रहकर किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तिलहर पर कार्रवाई न करने पर गांधी भवन में बापू की प्रतिमा के सामने एक घंटे तक मौन रखा। आरोप है कि बीईओ ने शिक्षिकाओं से अभद्रता की। शिकायत करने के बावजूद अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। तिलहर के प्राथमिक विद्यालय चकुलिया की शिक्षिका प्रियंका व राजवती प्रसूति अवकाश पर होने के बावजूद बीईओ ने निरीक्षण कर स्कूल बंद दर्शाकर दिया। उनकी आख्या पर बीएसए ने वेतन रोक दिया। आरोप है कि बीईओ ने शिक्षिका प्रियंका को विद्यालय में आकर धमकाया। शिक्षक संगठनों ने बीएसए, डीएम व महानिदेशक स्कूल शिक्षा से शिकायत

की। फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार की शाम पांच से छह बजे तक गांधी भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर मामले की निष्पक्ष जांच बेसिक शिक्षा विभाग के मंडलीय या राज्य स्तरीय अधिकारी से कराने की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला मंत्री देवेश बाजपेई, यशपाल सिंह, अर्चना तिवारी, रवींद्र पाल प्रजापति, सौरव अवस्थी, मानस दीक्षित, सुषमा गुप्ता, प्रेमलता शुक्ला, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment