जूनियर असिस्टेंट-पीसीएस मेंस एक ही दिन, छात्रों की उड़ी नींद – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर असिस्टेंट और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा 29 जून को एक ही दिन पड़ने से प्रतियोगी छात्रों की नींद उड़ी है। इस मसले पर छात्रों ने गुरुवार को प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। अनुरोध किया कि एक दिन दो परीक्षाएं पड़ने के कारण दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। उन्हें मजबूरन एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी, जो उनके वर्षों की मेहनत और भविष्य के लिए अन्यायपूर्ण होगा। विशेष रूप से जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पुरानी भर्ती प्रक्रिया (पीईटी 2022 आधारित) से संबंधित है, जिसे स्थगित करना अधिक व्यवहारिक होगा। छात्रों ने मांगी की कि दोनों आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की तिथि में परिवर्तन करने पर फिर से विचार किया जाए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment