यूपी में कल यानी सोमवार, 20 जुलाई को भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, आगरा और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा दिनभर बीच-बीच में बारिश हो सकती है।
कई जिलों में तेज और कई जिलों में मध्यम बारिश
राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं मेरठ में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। यहां भी बादल छाए रहने और कुछ दौर की बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की अपील की गई है। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में बारिश का 90 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। वहीं, अभी अगले चार दिन तक बादलों के झूम कर बरसने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि रविवार से मंगलवार तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




