छात्राओं को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर शिक्षिका का विद्यालय में प्रवेश निषेध

primarymaster.in


 छात्राओं को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर शिक्षिका का विद्यालय में प्रवेश निषेध

मेरठ। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भैंसा मवाना में छात्राओं को बंधक बनाए जाने की शिकायत के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने शिक्षिका सुंदरम रस्तोगी के विद्यालय में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही प्रबंधक को उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त कर इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को देने के निर्देश दिए हैं।

डीआईओएस की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर विद्यालय की छात्राओं को बंधक बनाए जाने की शिकायत सामने आई थी। विद्यालय से उपलब्ध कराई गई जानकारी और अन्य स्तरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सुंदरम रस्तोगी और उनके पति पर छात्राओं को बंधक बनाए जाने संबंधी शिकायत प्रकाश में आई। इससे विद्यालय के वातावरण के साथ ही विद्यालय और विभाग की छवि प्रभावित हुई।

पत्र में विद्यालय संचालन के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से विद्यालय में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ संबंधित थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

वहीं, विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में लापरवाही के लिए प्रधानाचार्या का अगस्त 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि इस संबंध में चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर प्रधानाचार्या के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1921 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर शिक्षिका का विद्यालय में प्रवेश निषेध

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Framey – Startup & SaaS WordPress Theme Franco – Elegant WooCommerce WordPress Theme Fraxos – Creative Portfolio WordPress Theme Free Gifts for WooCommerce Freedom – Responsive One Page WordPress Theme Freeio - Freelance Marketplace WordPress Theme Freestyle – A WordPress Theme For Extreme Sports Frenchbulls – Dog Breeder Elementor Template Kit Frenzy – Food Delivery & Restaurant Elementor Template Kit Fresh – Life Coach Elementor Template Kit