सेवानिवृत्ति करीब, शिक्षकों को पदोन्नति का इंतजार – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में समय पर शिक्षकों की भर्ती व पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। किंतु राजकीय माध्यिमक विद्यालयों में कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जिनकी पदोन्नति अब तक हो जानी थी लेकिन इसकी प्रक्रिया ही नहीं शुरू हुई। वहीं इन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति मार्च 2026 में है। ऐसे में वे इसे

लेकर परेशान हैं।

राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिका पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि कार्मिक विभाग के शासनादेश के अनुसार वर्तमान चयन वर्ष के पदों पर

पदोन्नति प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। किंतु माध्यमिक शिक्षा विभाग में इसकी प्रक्रिया अभी तक शुरू ही नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि एलटी संवर्ग के शिक्षक शिक्षिका जिनकी पदोन्नति होनी है, उनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2026 को है। पदोन्नति में देरी के कारण उनको इसका

लाभनहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि 28 मार्च 2025 को पदोन्नति पाने वाले जिन शिक्षकों ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है, उनकी पदोन्नति निरस्त नहीं की गई है। इसकी वजह से भी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो पाई है। उन्होंने इसे निरस्त कर वर्तमान सत्र की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है। ब्यूरो

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment