टीडीएस चूक पर लगेगा अब एकसमान 1.5 फीसदी शुल्क

primarymaster.in


 नई दिल्ली। सरकार ने टीडीएस चूक पर लगने वाले शुल्क को दो तीन और पांच फीसदी से घटाकर अब एकसमान 1.5 फीसदी मासिक कर दिया है। 

ये भी पढ़ें – RTE के तहत प्रवेश के सम्बन्ध में

ये भी पढ़ें – जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर एडीओ पंचायत रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

ये भी पढ़ें – डिग्री शिक्षकों की पदोन्नति ऑनलाइन होगी

वित्त मंत्रालय ने कहा, आयकर अधिनियम 1961 के तहत नए दिशानिर्देशों का उद्देश्य करदाताओं के लिए प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाना है। रिटर्न दाखिल न करने पर सह-अभियुक्त से अब अलग से कंपाउंडिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार देर रात जारी अधिसूचना में कहा, छोटे अपराधों में शुल्क दरों को कम किया गया है। इस संशोधन में पहले के दिशानिर्देशों की जटिलताओं को दूर किया गया है।

संशोधित दिशानिर्देश लंबित व नए दोनों आवेदनों पर लागू होंगे। नए संशोधन के तहत, अब कोई व्यक्ति या कंपनी कंपाउंडिंग के लिए कभी भी आवेदन भर सकती है। पहले, शिकायत दर्ज होने के बाद आवेदन के लिए 36 महीने की समय सीमा थी, जिसे हटा दिया गया है।

कटौती : टीडीएस चूक पर लगेगा अब एकसमान 1.5 फीसदी शुल्क

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment