UP Board Exam 2027: परीक्षा केंद्रों पर 21 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, 27 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची


UP Board Exam 2027: परीक्षा केंद्रों पर 21 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, 27 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची

ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अनुमोदित 90 परीक्षा केंद्रों के लिए स्कूलों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों की सुविधा दी गई है।

अब तक 25 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। विद्यालयों को 21 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इसके बाद जिला एवं तहसील स्तरीय समितियां आपत्तियों का निस्तारण करेंगी

27 नवंबर तक जारी होगी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

परिषद की ओर से 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिले में पांच फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है।

परिषद ने जिले के 90 केंद्रों को मंजूरी दी है। हालांकि, स्कूलों को एक बार फिर कमियों में सुधार का मौका दिया गया है।

पहले चरण में मिली थीं 112 आपत्तियां

परीक्षा केंद्रों की दूरी, छात्र आवंटन और व्यवस्थाओं को लेकर विद्यालयों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। पहली बार 81 केंद्रों के लिए कुल 112 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इनका निस्तारण किया गया, लेकिन इसके बाद भी केंद्र निर्धारण को लेकर प्रबंधकों की ओर से शिकायतें सामने आ रही हैं।

90 केंद्रों पर 52 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद ने जिले में कुल 90 परीक्षा केंद्रों को अनुमोदित किया है। जिले में कुल 196 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं।

बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 52 हजार 843 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में करीब 54 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।

21 नवंबर तक आपत्ति, 27 नवंबर को अंतिम सूची

विद्यालयों को 21 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। अब तक 25 आपत्तियां विद्यालयों की ओर से प्राप्त हो चुकी हैं।।

UP Board Exam 2027: परीक्षा केंद्रों पर 21 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, 27 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Diva – Organic Vegetables & Fruits Elementor Template Kit Divaline – Makeup Artist, Model & Beauty Elementor Template Kit DiveIt - Scuba Diving School, Sea Adventure & Travel WordPress Theme Divi BodyCommerce Divi Booster Plugin for WordPress Divi Builder WordPress Plugin Divi MadMenu - Advanced Divi Menu Module Divi Supreme Pro DiviLife – Divi Bars DiviLife – Divi Mega Pro