टीईटी अनिवार्यता और एसटीएफ जांच के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व वेतन विसंगति दूर करने की मांग


टीईटी अनिवार्यता और एसटीएफ जांच के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व वेतन विसंगति दूर करने की मांग

प्रयागराज। टीईटी अनिवार्यता लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता और सभी शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की एसटीएफ से जांच कराने के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने आवाज बुलंद की है। बुधवार को प्रयागराज के मम्फोर्डगंज स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय परिसर में शिक्षक नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षक नेताओं का कहना था कि सरकार ने अब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं की है और न ही वेतन विसंगतियों को दूर किया है। इसके बावजूद शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता और शैक्षिक अभिलेखों की एसटीएफ जांच जैसी कार्रवाई थोपी जा रही है।

टीईटी पास शिक्षकों को मिले समयबद्ध पदोन्नति

शिक्षक नेताओं ने मांग की कि टीईटी पास करने वाले शिक्षकों को समय सीमा निर्धारित कर पदोन्नति दी जाए। साथ ही 20 से 25 वर्षों की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर पुनर्विचार किया जाए।

उन्होंने हाईकोर्ट के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील किए जाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा ब्रिज कोर्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को भी अनुचित बताया।

पुरानी पेंशन और वेतन विसंगति का मुद्दा उठा

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों को दूर करने और शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

कई शिक्षक नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में शिक्षक नेता मनीष कुमार तिवारी, सुनीता तिवारी, मसूद अहमद, राजेंद्र कन्नौजिया, सांसद बहादुर आलम, हरित चतुर्वेदी, राकेश कुमार, बालेंद्र पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, अमर सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, बृजेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रताप सिंह, मो. हसीब अहमद सिद्दीकी, दीप नारायण यादव, मनी लाल, धर्मराज यादव, शेखर सरन राय, कृष्णकांत कुशवाहा, सुभाष चंद्र यादव और अमानुल्लाह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

टीईटी अनिवार्यता और एसटीएफ जांच के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व वेतन विसंगति दूर करने की मांग

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium QuickBooks(Intuit) Payment API Gateway for WooCommerce QuickCal – Appointment Booking Calendar for WordPress QuickDate Android – Mobile Social Dating Platform Application QuickFood – Delivery or Takeaway Food Template Quickshop – Responsive Shopify Sections Theme Quiety – Software & IT Solutions WordPress Theme Quiff – Barbershop & Hairdresser Elementor Template Kit Quill Blog – Responsive Minimal WordPress theme Quincy – Business Consulting WordPress Theme Quinnie – Plastic Surgery Clinic Elementor Template Kit