आशाओं को 4,500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि
योगी सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगनियों को प्रतिमाह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में 2000 रुपये की बढ़ोतरी की है।
प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी के मुताबिक आशा और शहरी आशा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियमित गतिविधियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 2,000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं जबकि राज्य सरकार के 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। अब राज्य सरकार बजट से इसमें 1,000 रुपये की बढ़ोतरी करेगी। इससे नियमित गतिविधियों के लिए कुल प्रोत्साहन राशि 4,500 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्धारित 74 स्वास्थ्य गतिविधियों में से आठ नियमित और 66 अन्य गतिविधियां शामिल हैं। इन 66 गतिविधियों के तहत काम करने पर आशा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दरों से अधिकतम 9,650 रुपये प्रतिमाह तक प्रोत्साहन राशि मिलती है। अब इसके अतिरिक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए राज्य सरकार 1,000 रुपये और देगी। इस तरह उनकी मासिक प्रोत्साहन राशि 15,150 रुपये तक हो जाएगी
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



