डिजिटल प्रशिक्षण में परिषदीय शिक्षकों की बढ़ती भागीदारी, PRASHAST पर 10.16 लाख शिक्षक ऑनबोर्ड!
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में PRASHAST शिक्षक ऑनबोर्डिंग एवं वीडियो प्रशिक्षण अभियान में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश के कुल 16.34 लाख शिक्षकों में से 10.16 लाख से अधिक शिक्षक ऑनबोर्ड हो चुके हैं, जबकि 9.09 लाख से अधिक शिक्षक सभी प्रशिक्षण वीडियो देख चुके हैं।
यह पहल शिक्षकों की डिजिटल दक्षता बढ़ाने, आधुनिक शैक्षिक संसाधनों से जोड़ने और तकनीक आधारित प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों के डिजिटल क्षमता संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


