लापरवाही पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षिका निलंबित

primarymaster.in


 नियामताबाद, । विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर के प्रधानाध्यापक उमेश तिवारी और सहायक शिक्षिका सुनीता सिंह को विभागीय कार्यो में लापरवाही और कदाचार के आरोप में जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। 

दोनों निलम्बित अध्यापकों में क्रमशः नाथूपुर और जीवधीपुर के प्राथमिक विद्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई से शिक्षा हड़कंप मचा गया। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि निवर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका को निलम्बित कर दिया गया है।

 बताया कि प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर में तैनात सहायक अध्यापिका सुनीता सिंह और प्रधानाध्यापक उमेश तिवारी के बीच काफी दिनों से मतभेद था। इसे लेकर विद्यालय का शैक्षिक वातावरण बिगड़ रहा था। सहायक अध्यापिका के पति ने जिलाधिकारी को बीते दिनों प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें आरोप था कि प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापिका को ग्रीष्मावकाश में अनुपस्थित दिखाया था। 

साथ ही प्रधानाध्यापक पर फर्जी हस्ताक्षर करने और रसोईया की ओर से फर्जी तरीके से एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कराने सहित मानसिक प्रताड़ना का आरोप था। शिकायत पर निवर्तमान बीएसए प्रकाश सिंह ने जांच टीम का गठन किया था। जांच टीम की रिपोर्ट पर बीते 16 जनवरी को निवर्तमान बीएसए ने दोनों को निलम्बित कर दिया है। इस कार्यवाही से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

लापरवाही पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षिका निलंबित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment