, प्रयागराज अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों के कुल 1894 पदों पर चयन के लिए वर्ष 2021 में परीक्षा कराई गई थी, लेकिन अब तक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इस बीच कई विद्यालयों के उच्चीकृत हो जाने के कारण हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में पदों की संख्या घट गई, क्योंकि हाईस्कूल के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार बेसिक शिक्षा विभाग को नहीं है। ऐसे में विभाग अब 737 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने रामकुमार भारद्वाज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य की याचिका में पारित आदेश के क्रम में कुल 737 अभ्यर्थियों की अनंतिम
चयन सूची जारी की है।
जारी की गई विज्ञप्ति में बताया पर गया है कि हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) द्वारा एडेड जूनियर हाईस्कूलों में उपलब्ध कराए गए रिक्त पदों की सूचना के आधार पर अनंतिम चयन सूची वेबसाइट basiceducation.up.gov.in उपलब्ध कराई गई है। इसके अनुसार इस भर्ती में प्रधानाध्यापक-103 एवं सहायक अध्यापक 634 (हिंदी में 119, अंग्रेजी में 75, संस्कृत में 38, गणित/विज्ञान में 250, सामाजिक विषय में 152) पदों पर अनंतिम चयन सूची तैयार की गई है। इन अभ्यर्थियों से विद्यालय का विकल्प लेकर जिला आवंटन किया जाएगा। उसी अनुरूप नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाएंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






