एक कस्तूरबा-एक खेल योजना से सिखाएंगे छात्राओं को
अमरोहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा। एक कस्तूरबा एक खेल योजना के माध्यम से प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय के लिए खेलों का चयन किया जाएगा। विद्यालय के लिए चयनित खेल में छात्राओं का अभ्यास कराकर उन्हें निपुण बनाया जाएगा। केजीबीवी में नए सत्र से खेलों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिले में आठ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है। जहां 800 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अब खेलों में भी दक्ष किए जाने की कवायद शुरू की जा रही है। प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का अब अपना एक खेल होगा।
एक कस्तूरबा एक खेल के माध्यम से छात्राएं खेल का अभ्यास करेंगी। हर स्कूल के लिए अलग-अलग खेलों का चयन किया जाएगा। जिसमें छात्राओं को उन खेलों में दक्ष करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बीईओ मुख्यालय व डीसी बालिका शिक्षा भारत भूषण त्यागी ने बताया कि अमरोहा शहर के केजीबीवी के लिए हैंडबॉल व धनौरा के लिए वॉलीबॉल खेल का चयन किया गया है।
साथ ही अन्य विद्यालयों के लिए खेलों का चयन छात्राओं की रुचि के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले सत्र से इन खेलों की व्यवस्था सभी कस्तूरबा विद्यालयों में शुरू कर दी जाएगी
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






