पट्टी। जनगणना में ड्यूटी बदले जाने को लेकर तहसील में शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षक तहसील पहुंचे और नारे लगाए। इस दौरान हंगामा कर रहे शिक्षकों ने कहा कि तहसील का एक कर्मचारी मानक के विपरीत जनगणना में ड्यूटी लगा रहा है।
तहसील के कर्मचारी पर पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षक भोलानाथ वर्मा, राघवेंद्र यादव, सीमा कोरी, यासमीन मैमूना, रीना पाल, दयाशंकर यादव, वीरेंद्र यादव, पन्नालाल मौजूद रहे।
एसडीएम पूर्णेन्दु मिश्र ने कहा कि दो से चार किलोमीटर के दायरे की पुरानी व्यवस्था बहाल रहेगी, कर्मचारी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी।
सदर तहसील में शिक्षकों ने जताया विरोध
प्रतापगढ़। जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी कार्यक्षेत्र से दूर लगाए जाने पर मंगलवार को सदर तहसील परिसर में उन्होंने विरोध जताया। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। कई शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यक्षेत्र से दूर लगाई गई है। जिस कारण शिक्षकों ने सदर तहसील पहुंचकर नारेबाजी की।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. पन्नालाल यादव, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, अमित सिंह, पुष्पा खरे, विजय लक्ष्मी, सुषमा देवी मौजूद रहीं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






