सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों में विद्यार्थी पहनेंगे यूनिफॉर्म – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 लखनऊ  प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म लागू की जाएगी। अभी कुछ महिला कालेजों और सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में यूनिफॉर्म लागू है, लेकिन बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसे सभी संस्थानों में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक से अधिक रोजगारपरक और वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने जन भवन में जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी से संबद्ध शासकीय और वित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक में महाविद्यालयों की कमियों पर गंभीर चिंता जताई। सभी खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने ब्यूटीशियन, मेहंदी, जीएसटी, बिंदी निर्माण, अकाउंटेंसी और मिलेट आधारित व्यंजन जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए कहा ताकि छात्राएं स्वरोजगार और रोजगार के अवसर पा सकें। सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों में ऐसी समितियां बनाने के निर्देश दिए, जहां छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं खुलकर रख सकें। शिक्षकों को समय से कक्षाओं में जाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुरु की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए। जिन कालेजों में शिक्षकों की कमी है, वहां ऑनलाइन शिक्षण व अन्य संस्थानों के सहयोग से पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा।

उन्होंने कृषि विषय पढ़ाने वाले महाविद्यालयों को जैविक खेती को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा। कंपनियों की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रोजेक्ट आधारित पढ़ाई, तकनीकी ज्ञान, नियमित वर्कशॉप और खेलो इंडिया अभियान से विद्यार्थियों को जोड़ने पर भी जोर दिया।

> **राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए निर्देश, छात्राओं के लिए रोजगारपरक कोर्स, गुणवत्ता पर दिया जोर**

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment