यूपी में प्राइमरी स्कूल 24 जून तक बंद, समर वेकेशन का नया आदेश जारी, अब कब से कब तक रहेगी छुट्टी? – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


  उत्तर में मंगलवार से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल गर्मियों की छुट्टी के बाद खुले। अब प्राइमरी और उच्च प्राइमरी 24 जून तक बंद कर दिए गए हैं।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि तय की गई है। नया आदेश जारी किया है। अब 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 25 जून 2026 से विद्यालय पुनः खुलेंगे और पठन-पाठन शुरू होगा।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। लू चलने और अत्याधिक गर्मी होने के कारण विद्यालयों को 16 जून से खुलने के बावजूद बंद करने की नौबत आती है। जिला स्तर पर डीएम गर्मी के कारण विद्यालयों को बंद करते हैं। जिससे कठिनाई आती है। ऐसे में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। विद्यालयों के लिए आवश्यक प्रबंध करने को 22, 23 व 24 जून को भी स्कूल आएंगे। वह टाइम टेबल, मिड डे मील की तैयारी, पाठ्य-पुस्तकों की तैयारी, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं करेंगे। यही नहीं 21 जून को भी विद्यालय खोलकर वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। योग दिवस पर छात्रों को भी स्कूल बुलाया जाएगा। फिलहाल एक शैक्षिक 220 दिन की पढ़ाई कराना अनिवार्य होगा।

आपको बता दें कि मंगलवार को परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल गर्मियों की छुट्टी के बाद खुले। स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों का रोली व टीका लगाकर शिक्षक स्वागत किया। पहले दिन मिड डे मील में खीर भी खिलाई गई। पहले उत्तर प्रदेश के प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में 20 मई से लेकर 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश था। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि वह स्कूलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर उत्सवपूर्ण माहौल में छात्रों का स्वागत रोली व टीका लगाकर किया जाए। अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षक उन्हें बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।

 सभी विद्यार्थियों को हर हाल में पाठ्य-पुस्तकें पहुंचाई जाएं

सभी विद्यार्थियों को हर हाल में पाठ्य-पुस्तकें पहुंचाई जाएं। जर्जर भवनों में पढ़ाई न कराई जाए। फिलहाल बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है। वह 20 जून के बाद ही खाली होंगे। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होगी। वहीं दूसरी ओर एसआईआर के कार्य पूरा होने के बावजूद भी शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। एसडीएम की ओर से जिलों में आदेश जारी कर उन्हें रोका गया है। वहीं गर्मियों की छुट्टी खत्म होने के बाद भी अभी तक प्रदेश में सभी प्राथमिक स्कूलों में पूरी किताबें नहीं पहुंच सकी है। यानी गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर भी उन्हें किताबों का इंतजार करना होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment