शादी की सालगिरह पर दी थी पति के कत्ल की सुपारी

primarymaster.in


 सांप और साजिश: शादी की सालगिरह पर दी थी पति के कत्ल की सुपारी

मेरठ, । दामिनी ने शादी की सालगिरह पर ही अतुल के कत्ल की सुपारी दी थी। एक ड्राइवर को बड़ी रकम का लालच देकर कार से उड़ाने की साजिश रची, लेकिन अतुल बच गया। इसके बाद सांप से डसवाने की साजिश रची गई। 5 लाख रुपये में बातचीत तय की गई और 15 हजार रुपये सांप लाने के लिए एडवांस दिए। इससे पहले दो जून को जन्मदिन पर एक्सीडेंट कराने की प्लानिंग की गई। इन बातों का खुलासा तुषार और दामिनी से पूछताछ में हुआ है।

दरअसल, दामिनी और तुषार ये बातें फोन पर नहीं करते थे और मिलकर ही प्लानिंग करते थे। ऐसे में दोनों के बयानों के आधार पर पुलिस घटना को जोड़कर देख रही है।

दामिनी और अतुल की शादी की सालगिरह 27 जून को थी। अतुल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसी रोज सुबह पत्नी की फोटो अपलोड की और नीचे लिखा ‘हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी डियर’। इसके बाद पत्नी और बेटे को शाम के समय डिनर कराने भी ले गया, वहीं दूसरी ओर दामिनी ने खौफनाक साजिश रची।

इसी रोज अतुल की हत्या के लिए दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार को सुपारी दी। एडवांस में 20 हजार रुपये भी दिए थे। योजना बनाई कि किसी ड्राइवर से अतुल का एक्सीडेंट कराना है। तुषार ने एक ड्राइवर को योजना में शामिल किया और बड़ी रकम का लालच दिया।

दिल में जहर लेकर बैठी थी, अतुल भांप नहीं पाया

दामिनी ने अपने प्यार के लिए दुनिया से लड़कर शादी की, लेकिन अब सब कुछ बदल गया था। दामिनी के दिल में अतुल के लिए अब इतना जहर भर गया था कि उसकी हत्या की साजिश रची जा रही थी। हालांकि अतुल इस बात को भांप नहीं पाया और उसकी जान चली गई। दामिनी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर 9 मई को ही एक पोस्ट भी डाली थी और लिखा था कि जिसने धोखा दिया, उसे मौका मत देना। दामिनी का अतुल के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा था। दोनों ने लव मैरिज जरूर की थी, लेकिन अब दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थी। दोनों के बीच मारपीट भी होती थी। पुलिस कस्टडी में दामिनी ने इन बातों का खुलासा भी किया था।

नींद की गोलियां दी थीं

दामिनी ने पहले से ही बैकअप प्लान बनाया हुआ था और सांप से डसवाने की योजना शुरू कर दी। तुषार ने सोनू और उदय से सांप लाने को कहा और दामिनी ने इस दौरान तमाम जानकारी जुटाई। दामिनी ने एक झोला छाप को बताया कि उसे नींद नहीं आती और उससे ही नींद की गोलियां लेकर आई।

सांप और साजिश: शादी की सालगिरह पर दी थी पति के कत्ल की सुपारी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment