शिक्षिका ने विद्यालय को दान दिए 50 हजार रुपये

primarymaster.in


 शिक्षिका ने विद्यालय को दान दिए 50 हजार रुपये

रायबरेली। विद्यालय की बेहतरी और बच्चों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को राही ब्लॉक की एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने अपनी कर्मस्थली को पचार हजार रुपये दान किए हैं। उन्होंने यह दान विद्यालय में बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया है। विद्यालय की बेहतरी के लिए दान किए गए रुपये की प्रशंसा खण्ड शिक्षाधिकारी राही बृजलाल सहित ब्लॉक के शिक्षकों ने की है। रविवार को राही ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलखियापुर से सेवा निवृत्त हुई शिक्षिका रामा देवी ने राही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोड़र जहानपुर को पचास हजार रुपये दान किए हैं।

पूर्व प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय की तरफ से नामांकन कार्य और शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं व्हाटसअप ग्रुपो के माध्यम से जनपद स्तर पर विद्यालय के बढ़ते स्तर की जानकारी मुझे मिली जिससे आत्याधिक प्रभावित होकर विद्यालय विकास के लिए वर्तमान प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी साहू को पचास हजार रुपये का चेक प्रदान किया है। बीईओ बृजलाल वर्मा ने पूर्व प्रधानाध्यापक की प्रंशसा करते हुए कहा कि उनकी ये सोच समाज के लिए आईना है। जो सक्षम है वो आगे बढ़कर शिक्षा के विकास में योगदान दे सकते हैं।

शिक्षिका ने विद्यालय को दान दिए 50 हजार रुपये

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment