*जबरन उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षक पर कार्रवाई*
अमेठी, संवाददाता। मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडारा महाराज के सहायक अध्यापक मोबीन अहमद पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुशासनहीनता और सामाजिक विद्वेष बिगाड़ने आरोप सिद्ध होने पर बीएसए ने शिक्षक मोबीन अहमद को मूल वेतन पर वापस कर दिया है।
*आरोपी शिक्षक मोबीन अहमद पद की गरिमा को तार-तार करते हुए कभी भी प्रार्थना सभा में नहीं जाते थे। साथ ही बच्चों को भी हाथ जोड़ने, भारत माता की जय बोलने व वंदे मातरम का नारा लगाने से मना करते थे।*
उर्दू विषय पाठ्यक्रम में न होने के बावजूद बच्चों को और विशेष रूप से बालिकाओं को उर्दू पढ़ाई जाती थी तथा दीवारों पर शायरी भी लिखी जाती थी। उक्त आरोपों के क्रम में बीएसए ने 20 मार्च
2025 को शिक्षक को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर को सौंप गई थी।
जांच के बाद उन्हें सुनवाई का मौका दिया गया और उन पर लगे सभी आरोप पुष्ट पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने उन्हें भविष्य में ऐसा कोई कार्य न करने की चेतावनी देते हुए मूल वेतन पर बहाल किया है। उन्हें शुकुल बाजार विकासखंड में बहाल किया गया है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि शिक्षक की गरिमा के विपरीत आचरण कहीं से भी बर्दाश्त नहीं है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






