लखनऊ, जिला कलेक्ट्रेट और मंडलायुक्त कार्यालयों में 378 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती होगी। राजस्व परिषद के इस भर्ती प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वीकृति दे दी है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट आने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। जिलास्तर पर कनिष्ठ सहायक के 2430 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 1623 पद खाली हैं। 1257 पदों पर भर्ती के लिए आयोग लिखित परीक्षा ले चुका है। राजस्व परिषद ने शेष 366 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अब प्रस्ताव भेजा है।
टाइपिंग टेस्ट भी होगा: इसी तरह से मंडलस्तर पर कुल स्वीकृत पद 97 हैं। इनमें से 68 पद रिक्त हैं। 56 पदों के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है। जबकि, 12 पदों के लिए भर्ती प्रस्ताव अब भेजा गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, पीईटी का रिजल्ट आने के तत्काल बाद इन रिक्त पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






