एसटीएफ को सौंपी जाएगी 5400 परिषदीय शिक्षकों की रिपोर्ट, विभाग लेगा शपथपत्र
महराजगंज। एक ही अंकपत्र के सहारे कई तैनाती मिलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बार फिर सूबे के परिषदीय शिक्षकों को जांच के दायरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि जनपद में अभी कोई विभागीय आदेश या पत्र इसके लिए नहीं पहुंचा है लेकिन यह तय है कि शिक्षकों के प्रपत्रों की न सिर्फ जांच होगी बल्कि शिक्षकों से शपथपत्र भी लिया जाएगा।
प्रदेश में एक ही प्रमाणपत्र पर कई लोगों के नौकरी करने का मामला हाईकोर्ट में उठा। इसके बाद कोर्ट ने प्रदेश के सभी परिषदीय शिक्षकों के मूल अभिलेख तलब कर एसटीएफ को सौंपने का निर्देश दिया है।
एक प्रमाणपत्र पर दो नौकरी का मामला जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में पहले से मिल चुका है। 2025 में नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के तड़हवा प्राथमिक में प्रधानाध्यापक सूरज कुमार उपाध्याय दूसरे शिक्षक के प्रपत्र पर नौकरी कर रहा था। वह जनपद निवासी और जनपद में ही तैनात दूसरे सूरज कुमार उपाध्याय के प्रपत्र पर नौकरी कर रहा था। एसटीएफ ने जांच की और पाया कि प्रपत्र सूरज कुमार उपाध्याय निवासी घुघली विकास खंड के चौमुखा निवासी की है। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हरखी में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत थे।
बोले अधिकारीजनपद में कुल 5400 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। इस मामले में कोर्ट का आदेश आया है। जनपद में एसटीएफ पहले से ऐसे मामले को उजागर कर चुकी है। उसे बर्खास्त कर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। विभाग का निर्देश अभी नहीं मिला है। निर्देश मिलने पर प्रपत्रों की जांच की जाएगी।
– सुरजीत कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



