पुरानी भर्तियां पूरी करने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग वर्ष 2022 के विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती परीक्षा 16 व 17 फरवरी 2025 को कराएगा। परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने परीक्षा तिथि गुरुवार को घोषित कर दी। 1017 पदों पर भर्ती के लिए 90,159 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किए हैं, जिन्हें परीक्षा तिथि घोषित किए जाने की प्रतीक्षा थी।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए नौ जुलाई 2022 को विज्ञापन जारी किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने परीक्षा के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन उसी बीच इस आयोग के स्थान पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की घोषणा होने से परीक्षा प्रक्रिया रुक गई थी। अब नए शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन हो जाने के बाद परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा तिथि घोषित कर दी। नए
परीक्षा आदेश के क्रम में प्रदेश के पांच मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और मेरठ के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई थी। गुरुवार को आयोग में हुई बैठक में आगरा में भी परीक्षा कराए जाने के प्रस्ताव पर आगरा डीएम को पत्र/ई-मेल भेजकर परीक्षा केंद्रों की सहमति के साथ केंद्रों की सूची मांगी गई है। इसके लिए राजकीय और एडेड विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जो मुख्यालय से 10 किमी की परिधि में होंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






