बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

primarymaster.in


 हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उधरनपुर के पास बाइक सवार शिक्षक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को मेडिकल काॅलेज हरदोई में मृत घोषित कर दिया गया। चालक बस समेत मौके से भाग निकला।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अमलेंद्र प्रताप सिंह (32) बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक थे। उनकी तैनाती इन दिनों शाहजहांपुर जनपद के कांठ के प्राथमिक विद्यालय अमोरा में थी। बुधवार की सुबह भी वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे ।

लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधरनपुर के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल अमरेंद्र को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज हरदोई भेजा। यहां अमलेंद्र की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी मनु सिंह, एक पुत्र और एक पुत्री है। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Primary ka master: बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment