कम्पोजिट ग्रांट के धन का इस्तेमाल न करने पर फंसे 67 हेडमास्टर

primarymaster.in


 संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में भेजी गई धनराशि का उपयोग नहीं किया गया। गुणवत्ता को ताक पर रख कर सामान की खरीदारी की गई। परिणाम स्वरूप बच्चों को इसका लाभ नहीं मिला। समय से विभाग को सूचना भी नहीं दी गई। शासन की नाराजगी के बाद बीएसए ने 67 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें एक लाख सात हजार विद्यार्थी हैं। इनके पठन-पाठन से लेकर विद्यालय की सुरक्षा, भवन निर्माण, फर्नीचर व खेल सामग्री के लिए शासन स्तर से छात्र संख्या के हिसाब से धनराशि भेजी गई।

विद्यालय प्रबंध समिति को वित्तीय नियमों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदनी होती है। लेकिन, 67 स्कूलों ने इस धनराशि का व्यय नहीं किया और बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। बीएसए ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने सभी बीईओ से प्रधानाध्यापक की सर्विस बुक में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कर उसका रिकार्ड तलब किया है। 

कम्पोजिट ग्रांट के धन का इस्तेमाल न करने पर फंसे 67 हेडमास्टर

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment