स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की सुविधा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित होगा एमएचएम कॉर्नर

प्रतापगढ़। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) कॉर्नर स्थापित किया जाएगा। विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएंगी।

एमएचएम कॉर्नर पर छात्राओं के लिए अतिरिक्त यूनीफॉर्म व डिस्पोजल बैग सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला शिक्षक को कॉर्नर का प्रभारी बनाया जाएगा। विद्यालयों में मानक के अनुसार सेनेटरी नैपकिन निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

सुविधाओं की जांच की जिम्मेदारी डीआईओएस को दी गई है। निरीक्षण में शौचालय व स्वच्छता की सुविधाएं, माहवारी के लिए अवशोषकों की उपलब्धता, अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था की

पाठ्यक्रम में लैंगिक संवेदनशीलता शामिल

माध्यमिक विद्यालयों की एनसीईआरटी पुस्तकों में लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़ी जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल की गई है। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के इंटर विज्ञान के पाठ्यक्रम में माहवारी, किशोरावस्था आदि बिंदुओं को शामिल किया है।

जांच की जाएगी।

छात्राओं से गोपनीय फीडबैक लेते हुए सुधार करने का आदेश डीआईओएस को दिया गया है। व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भी दी गई है। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि कॉर्नर स्थापना का आदेश शासन ने दिया है। इसे जल्द से जल्द स्थापित कराया जाएगा।

ढाई लाख रुपये सालाना आमदनी वाले एससी-एसटी परिवार के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ दिया जाता है। योजना के तहत 60 फीसदी राशि केंद्र और 40 फीसदी राशि राज्य की ओर से दी जाती है। राज्य सरकार ने 40 फीसदी धनराशि करीब 38 हजार छात्रों के खाते में भेज दी है, लेकिन छात्रों के खाते में केंद्रांश नहीं भेजा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य ने बताया कि विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। शीघ्र ही उनके खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेजी जाएगी।

एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को नहीं मिला छात्रवृत्ति का पूरा पैसा

प्रतापगढ़। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत एससी और एसटी वर्ग के छात्रों को केंद्र की ओर से मिलने वाली 60 फीसदी राशि जारी नहीं की गई। समाज कल्याण विभाग ने मई माह में छात्रवृत्ति खाते में पहुंचने का दावा किया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment