गर्मी और लू के बीच परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया है। मंगलवार को स्कूलों में शिक्षण के बाद छुट्टी हो गई है। स्कूल अब 16 जून को खुलेंगे। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया है कि स्कूलों के अभिलेख सहित अन्य सामग्री सुरक्षित रखवाकर कक्षों को बंद कराया जाए। इसके अलावा जिन बच्चों का नामांकन हुआ है उनका डाटा पोर्टल पर फीड करने का निर्देश बीएसए ने शिक्षकों को दिया है। वहीं गर्मी की छुट्टी होते ही बच्चों ने खुशी जताई। मंगलवार को शिक्षण के बाद परिषदीय स्कूलों में 25 दिनों की गर्मी की छुट्टी हो गई है।
गर्मी और लू के बीच स्कूलों में छुट्टी होने से शिक्षक व बच्चों को राहत मिली है। स्कूल अब 16 जून को फिर से खुलेंगे। स्कूलों में अवकाश शुरू होने से पहले भाषा को लेकर एक सप्ताह का कैम्प आयोजित किया गया। बीएसए प्रवीण तिवारी ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि स्कूलों के महत्वपूर्ण अभिलेख, उपकरण के अलावा एमडीएम के बर्तन व अनाज सहित सभी सामग्री कक्षों में सुरक्षित रखवाकर ताला लगाया जाए। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी। कई निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टियां कर दी गई हैं। हालांकि इस बार शिक्षक छुट्टियों में जनगणना का काम करेंगे। जनगणना का काम 21 मई से शुरू हो रहा है। शिक्षकों की ड्यूटी पहले से ही लगाकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जनगणना को लेकर इस बार शिक्षक गर्मी की छुट्टियों में घूमने नहीं जा पाएंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






