21 से 25 अगस्त तक स्कूल बंद होने का वायरल आदेश फर्जी, 21 अगस्त को खुलेंगे सभी विद्यालय

primarymaster.in


 प्रयागराज में 21 से 25 अगस्त तक स्कूल बंद होने का वायरल आदेश फर्जी, कल 21 अगस्त को खुलेंगे सभी विद्यालय

प्रयागराज। जिले में सोशल मीडिया, WhatsApp और अन्य माध्यमों पर 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक स्कूलों में छुट्टी घोषित किए जाने संबंधी वायरल पत्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज ने फर्जी और कूटरचित बताया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 20 अगस्त 2026 को कार्यालय आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि वायरल पत्र में 21 से 25 अगस्त तक सभी परिषदीय, माध्यमिक और अन्य बोर्ड के विद्यालयों में छुट्टी घोषित किए जाने की बात कही गई है, जबकि ऐसा कोई अवकाश आदेश कार्यालय से जारी नहीं किया गया है।

फर्जी पत्र के आधार पर स्कूल बंद न करें

आदेश में बताया गया है कि उक्त फर्जी पत्र के संबंध में विधिक कार्रवाई के लिए थाना कर्नलगंज, प्रयागराज के प्रभारी को भी पत्र भेजा गया है। बीएसए ने स्पष्ट किया कि फर्जी पत्र के आधार पर विद्यालय बंद रखने अथवा अवकाश घोषित करने का कोई औचित्य नहीं है।

21 अगस्त को सामान्य रूप से खुलेंगे स्कूल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 21 अगस्त 2026 को जनपद के सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के परिषदीय, माध्यमिक तथा सभी बोर्ड से मान्यता/सहायता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालय अपने निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से खुलेंगे और शिक्षण कार्य पूर्ववत संचालित होगा।

अभिभावक वायरल संदेश पर न करें भरोसा

प्रशासन ने अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि सोशल मीडिया या WhatsApp पर प्रसारित किसी भी अवकाश संबंधी सूचना पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें।

अवकाश के संबंध में केवल जिला प्रशासन अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश को ही मान्य माना जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को फर्जी पत्र के आधार पर विद्यालय बंद न रखने तथा आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोट: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के 20 अगस्त 2026 के आदेश के अनुसार वायरल 21 से 25 अगस्त तक की छुट्टी वाला पत्र फर्जी है।

21 से 25 अगस्त तक स्कूल बंद होने का वायरल आदेश फर्जी, 21 अगस्त को खुलेंगे सभी विद्यालय

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Clever Viewer – Before After Plugin for WordPress Clever WooCommerce Ajax Product Filter CleverSoft – Hosting and Saas WordPress Theme Clickbuy – Shoe Store WooCommerce Elementor Template Kit Clickbuy – WooCommerce Responsive Digital Theme Client Portal Pro Jetpack CRX Addon Clientcy Business & Startup Elementor Template Kit Célina – Spa and Beauty WordPress Theme Clinico – Premium Medical and Health Theme CLINIK – Hospital & Clinical Health Care Elementor Template Kit