प्रदेश के 900 माध्यमिक स्कूलों में बनेगी अटल टिंकरिंग लैब
प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत प्रदेश के 2490 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 900 विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी तकनीकों को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नई तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराना है।
योजना के पहले चरण में प्रदेश के 385 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों का चयन किया गया है। पहले चरण में प्रयोगशालाएं बनने से विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों को केवल किताबों के माध्यम से पढ़ने के बजाय प्रयोग करके सीखने का मौका मिलेगा। इससे उनकी रचनात्मक क्षमता, समस्या को समझने और उसका समाधान खोजने की योग्यता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पहले चरण में बरेली जिले के तीन राजकीय विद्यालयों का भी चयन किया गया है। इन विद्यालयों में लैब स्थापित होने से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रयोगशालाओं की स्थापना और संचालन की जिम्मेदारी निजी संस्थाओं को सौंपी जाएगी। ये संस्थाएं लैब तैयार करने के साथ उनके संचालन का काम भी संभालेंगी। योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के 900 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों तक इस सुविधा का विस्तार किया जाना है। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इन प्रयोगशालाओं की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञानी सोच, रचानात्मकता व समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना है। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलने व विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कौशल सीखने के अवसर मिलने की उम्मीद है।
प्रतिभा निखार
1. विद्यार्थियों में विज्ञानी सोच, रचानात्मकता व समस्या समाधान की क्षमता को मिलेगा बढ़ावा
2. योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना और नई तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराना है
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






