बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन पर हमला कर शीशा तोड़ा


बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन पर हमला कर शीशा तोड़ा

सरोजनी नगर, । बंथरा के रतौली गांव निवासी राम सुमिरन का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे वह वैन से पड़ोसी नन्हकऊ के तीन बच्चों को प्राथमिक विद्यालय रतौली छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में संतोष कुमार, सचिन, कुलदीप समेत करीब 12 लोगों ने दो और चार पहिया वाहनों से पीछा करके उनकी वैन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चालक की ओर का शीशा टूट गया। वैन में सवार तीनों बच्चे दहशत में चीखने-चिल्लाने लगे। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

वहीं, खटोला ग्राम प्रधान संतोष कुमार का आरोप है कि गुरुवार शाम करीब छह बजे विधायक निधि से गांव में सरकारी हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही थी। इसी दौरान रतौली निवासी राम सुमिरन रावत, लखन रावत, श्रवण रावत, निखिल, अखिल और कुनाल ने उनके भाई मनोहर लाल, भाभी सुनीता और बेटे प्रियांशु पर कुल्हाड़ी, सरिया व लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए।

दूसरी ओर राम सुमिरन पक्ष का आरोप है कि संतोष पक्ष के लोग उनकी विवादित निजी जमीन पर कब्जा करने की नियत से निर्माण करा रहे थे। कोर्ट में मुकदमा लंबित होने की बात कहकर विरोध करने पर संतोष पक्ष के सचिन, मनोहर, राजकमल, विनय समेत महिलाओं और 12 से 15 लोगों ने उन पर और उनके भाई रामसुमिरन पर हमला कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।

बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन पर हमला कर शीशा तोड़ा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Peaker – Fitness & Gym WordPress Theme PeakShops – Modern & Multi-Concept WooCommerce Theme Pearl - Corporate Business WordPress Theme Pearlsell WP – Jewelry Elementor WooCommerce Theme Pearson Specter | Lawyer & Attorney WordPress Theme Pediatra – Pediatrician Clinic & Healthcare Elementor Template Kit Peeboo – Pet Store WooCommerce WordPress Theme Peepso Unlimited Bundles Pegasus – Showcase Portfolio WordPress Theme Peggi – Multipurpose Children WordPress Theme