केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र (पासिंग सर्टिफिकेट) पहली बोर्ड परीक्षा के बाद नहीं मिलेगा। दूसरी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद यह विद्यार्थियों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट में भेजा जाएगा।
बोर्ड की नई व्यवस्था के अनुसार दसवीं की पहली परीक्षा के परिणाम के बाद केवल मार्कशीट जारी की जाएगी। अब यह सीधे विद्यार्थियों के डिजिलॉकर अकाउंट पर भेजी जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी : मार्कशीट के आधार पर छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यार्थी दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है, तो इसी मार्क शीट के आधार पर संबंधित स्कूल द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी स्कूल प्रवेश देने से मना नहीं कर सकेगा।
दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद ही विद्यार्थियों को पासिंग प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र मिलने के बाद छात्रों को इसे अपने संबंधित स्कूल में जमा करना होगा। बोर्ड के अनुसार यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि छात्रों के शैक्षणिक भविष्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और उनका प्रवेश सुचारू रूप से हो सके।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






