प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए 25 अप्रैल से लिखित परीक्षा शुरू होगी। जिले के कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 व 27 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली में सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक और द्वितीय पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
सीपी जोगेंद्र कुमार और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। पुलिस आयुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाने पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होना चाहिए। संदिग्ध गतिविधि और नकल गिरोहों पर पैनी नजर रखी जाए। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निरंतर संपर्क बनाए रखने और पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने का निर्देश दिया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





