राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षक परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षकों ने वरिष्ठता के आधार पर तबादले की मांग को लेकर सोमवार को धरना दिया। निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय के गेट के सामने धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा हम लोग जिलों में पिछले 15 से वर्षों से तैनात हैं और हर बार तबादले का इंतजार रहता है, लेकिन हर बार तबादला नीति बदल जाती है।
इस बार भी तबादला नीति के तहत वरिष्ठ शिक्षकों की जगह जो पांच विकल्प दिए गए हैं उसमे हम लोगों का तबादला मुश्किल है। शिक्षकों ने कहा पिछले छह साल से स्थानांतरण में वरिष्ठता को आधार नही बनाए जाने के कारण, वरिष्ठ अध्यापकों के ट्रांसफर नहीं हो पाए हैं। शिक्षकों ने कहा हम लोग अपने वृद्ध माता पिता की सेवा जैसे सामाजिक कार्य से विरत है जबकि वृद्धावस्थाजनित असमर्थता के कारण वे पूर्णरूपेण हम लोगो पर ही आश्रित है। शिक्षकों ने कहा लंबे समय से गृह जनपद से दूर होने से हमारी दोनो पीढियां (जनक पीढ़ी और सन्तति पीढ़ी) परेशान है। उचित देखभाल एवं परवरिश के अभाव में उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





