बलरामपुर,। शहर से सटे श्याम बिहार कालोनी में सोमवार सुबह बेलवा सुल्तानजोत निवासी 40 वर्षीय युवक को चोर बताकर उसे पहले खंभे से बांधा गया। फिर उसकी गला कसकर हत्या कर दी गई थी, जिसका शव पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली देहात में प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक मनोज सिंह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बेलवा सुल्तानजोत गांव निवासी 40 वर्षीय डबलू पुत्र स्व मुन्नन की सोमवार सुबह नगर से सटे श्याम बिहार कॉलोनी में खंभे से बांधकर उसकी गला कसकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक के परिजनों का आरोप था कि उसे चोरी के आरोप में श्याम बिहार कॉलोनी निवासी शिक्षक मनोज सिंह ने पकड़ा था। मनोज सिंह ने मृतक के भाई के पास फोन भी किया था। फोन के दौरान उसका भाई जान से न मारने की गुहार लगा रहा था। आरोप है कि सुबह छह बजे फोन आने के बाद दस बजे उसका शव पड़ा मिलने की सूचना उन लोगों को मिली। जिसके बाद मृतक के भाई ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर मनोज सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजानंद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई पप्पू पुत्र मुन्नन की तहरीर पर आरोपी शिक्षक मनोज सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। कई वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किये गए हैं। पूरी पड़ताल करने के बाद शिक्षक की गिरफ्तारी की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






