बेसिक-माध्यमिक शिक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों की संबद्धता निरस्त – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ : बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने ऐसे शिक्षकों कर्मचारियों की संबद्धता निरस्त करने के निर्देश दिए हैं, जो अपने मूल तैनाती स्थल पर नहीं तैनात हैं। उन्होंने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा और निदेशक माध्यमिक शिक्षा को इससे संबंधित निर्देश जारी किया है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि शासन की अनुमति के बिना अधिकारियों ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को ऐसे कार्यालयों से संबद्ध किया है,

अपर मुख्य सचिव ने मूल तैनाती स्थल पर भेजने के दिए निर्देश

जहां उनकी मूल तैनाती नहीं है। इसे अनुचित बताते हुए संबद्धता को तुरंत निरस्त करते हुए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों को मूल तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं।

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भविष्य में शासन की अनुमति के बिना किसी को भी मूल तैनाती स्थल के अतिरिक्त कहीं और संबद्ध न करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 10 दिन के अंदर संबद्धता निरस्तीकरण की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment