विषयः शैक्षिक सत्र 2025-26 की कक्षा-05 की गणित एवं सामाजिक विषय तथा कक्षा 08 की गणित एवं विज्ञान विषय की वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषयक निदेशालय के पत्रांकः शि०नि० (बे०)/68401-97/2025-26, दिनांकः 13.03.2026 एवं पत्रांकः शि०नि० (बे०)/68638-39/2025-26, दिनांकः 13.03.2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की कक्षा 05 की गणित एवं सामाजिक विषय तथा कक्षा 08 की गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा दिनांक 24.03.2026 को कराने का निर्देश दिए गये थे।
अपरिहार्य कारणवश दिनांक 24.03.2026 को आयोजित की जाने वाली परीक्षा दिनांक 28.03.2026 को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कराई जाएगी तथा मूल्यांकन कराते हुए परीक्षाफल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति में घोषित करना सुनिश्ििचत करें। शेष निर्देश यथावत रहेंगे।
संलग्नकः उक्तवत् ।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






