चन्द्र जीत सिंह महेवा ब्लॉक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

primarymaster.in


  *चन्द्र जीत सिंह महेवा ब्लॉक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए*

महेवा विकास खंड के एस सी/एस टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक इकाई का गठन डॉ अम्बेडकर पार्क बकेवर के सभागार में आयोजित हुआ जिसमें विकास खंड के तीन सौ से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।संगठन के चुनाव प्रकिया में सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु चन्द्र जीत सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष,रवि शरण दोहरे को ब्लॉक महामंत्री,हेतराम सिंह को ब्लॉक कोषाध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ,शिव कुमार, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना चौधरी एवं अर्चना एआरपी,उपाध्यक्ष पद हेतु विनोद कुमार एवं राजेश कुमार कठेरिया महिला उपाध्यक्ष मनीषा असेहा एवं पूजा सिंह,सचिव अरविंद शंखवार एवं रेखा गौतम संगठन मंत्री नरेंद्र बाबू दिवाकर एवं अजय चक, प्रचार मंत्री अखलेश दिवाकर,मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर एवं संघ प्रिय (राव साहब), सोशल मीडिया प्रभारी ममता दोहरे एवं सुरेश गोयल ,लेखाकार पवन कुमार सचिव कार्यालय विजय सिंह संरक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री जय नारायण चौधरी,शिवराम सिंह जिलाध्यक्ष,प्रेम सिंह अम्बेडकर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधेश कुमार एवं शैलेन्द्र कुमार जिला उपाध्यक्ष , जिला कोषाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष अजय यादव,महेवा अध्यक्ष अटेवा यतेंद्र पाल सिंह के साथ जसवन्तनगर , बसरेहर,ताखा,बढ़पुरा, सैफई के ब्लॉक उपाध्यक्ष नवनियुक्त एआरपी गणों में शैलेन्द्र कुमार,आलोक दोहरे ,शिव प्रताप सिंह,प्रियंका गौर, सीमा गौतम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र प्रताप सिंह ने किया, और नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र जीत सिंह ने आए हुए अतिथि गणों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

चन्द्र जीत सिंह महेवा ब्लॉक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment