देश के बड़े हिस्सों में एक सप्ताह तक भीषण लू
नई दिल्ली, प्रेट्र : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अभी एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले छह से सात दिनों तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई से 28 मई के बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इन क्षेत्रों में 24 से 27 मई के दौरान भीषण लू चलने की आशंका है। राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 24 से 28 मई के दौरान अत्यधिक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भीषण लू की संभावना है।
दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत में
एक्यूवेदर डेटा इंटेल के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत में थे। भीषण लू ने देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। ओडिशा का बलांगीर 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद बिहार के सासाराम में 48 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में नेपाल के धनगढ़ी, नेपालगंज और तुलिही शहर भी शामिल हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






