ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में ईसीसीई एजुकेटर फिसड्डी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रदेश के 5182 एजुकेटर में सिर्फ 732 ने पोर्टल पर लगाई हाजिरी

 प्रयागराज : नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका में तीन से आठ साल तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती की है। इन पर बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को मजबूत करने और बाल वाटिका कक्षाओं के संचालन का दायित्व है।

प्रदेशभर में 5182 एजुकेटर तैनात हैं। इन सभी को प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण कराने और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। अब तक प्रदेशभर के 3888 एजुकेटरों ने पोर्टल पर पंजीयन कराया है। इनमें जनपदवार 1425 एजुकेटरों के प्रोफाइल का सत्यापन हुआ है, जबकि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वालों की संख्या सिर्फ 732 है।

गोंडा, गोरखपुर, फर्रुखाबाद, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, मथुरा, हरदोई और हमीरपुर में एक भी एजुकेटर ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। प्रयागराज में 199 एजुकेटर हैं, जिनमें से केवल 48 ने पोर्टल पर प्रोफाइल बनाई है और 45 का सत्यापन हो चुका है। इस संबंध में अब तक 2025 को भी दिशा निर्देश जारी हुए हैं।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है। समीक्षा में पाया गया कि सभी जनपदों में बच्चों की सुविधा के अनुसार फर्नीचर, आउटडोर प्ले मटेरियल, स्टेशनरी और लर्निंग कॉर्नर की जानकारी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है, जबकि जनपद स्तर पर कार्य पूर्ण होने के निर्देश दिए गए थे।

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा, अवकाश संबंधी प्रकरणों के समाधान और मानदेय शीघ्र भेजने का आश्वासन भी बैठक में दिया गया। बीएसए अनिल कुमार ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि एजुकेटर का पोर्टल पर पंजीकरण और उपस्थिति 30 मई तक पूरी कर ली जाए।

निर्देश में कहा गया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी इस दिशा में तेजी से कार्य कराएं। यदि ऑनलाइन उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज नहीं होगी तो ईसीसीई एजुकेटर का मानदेय भुगतान नहीं हो पाएगा।

प्रदेश में सबसे अच्छी स्थिति शामली की बताई गई है, जहां 42 एजुकेटरों में से 36 की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हो रही है। प्रोफाइल बनाने की प्रक्रिया भी यहां बेहतर है। श्रावस्ती में 39 एजुकेटरों की प्रोफाइल बनी है। वहीं बाराबंकी में 134 में से 133, प्रतापगढ़ में 184 में से 172, गाजीपुर में 228 में से 222, अमेठी में 128 में से 98 और खीरी में 192 में से 151 एजुकेटरों की प्रोफाइल तैयार की गई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment