पॉलीटेक्निक रिजल्ट में देरी पर फंस रही नौकरी

primarymaster.in

 पॉलीटेक्निक रिजल्ट में देरी पर फंस रही नौकरी

प्राविधिक शिक्षा परिषद की सम सेमेस्टर, वार्षिक और विशेष बैक पेपर परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने में हो रही देरी से हजारों छात्र परेशान हैं। सबसे अधिक मुश्किल अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को हो रही है, जिन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश, कैंपस प्लेसमेंट और विभिन्न सरकारी व निजी नौकरियों में आवेदन के लिए अंकपत्र और परिणाम की आवश्यकता है। समय पर रिजल्ट न आने से उनके भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

छात्रों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरत रहे केंद्रों पर सख्ती दिखाई है।

परिषद के सचिव डा. संतोष्ठ कुमार सिंह ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश दिया है कि 23 जुलाई तक हर हाल में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाए। परिषद ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

परिषद के अनुसार, कई मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अपेक्षित गति से नहीं हो रही है। पहले भी कई बार मूल्यांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्य धीमा बना हुआ है। यही वजह है कि परीक्षा परिणाम घोषित करने में लगातार देरी हो रही है।

जारी निर्देश में अपर मुख्य नियंत्रकों से कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए और मूल्यांकन कार्य की प्रतिदिन निगरानी की जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कांपियों की जांच पूरी हो सके। इससे विशेष रूप से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी।

143 केन्द्रों पर 10 हजार कम कॉपी जांची गईं

बोर्ड ने सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर 23 जुलाई तक परीक्षा मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश भर के 143 ऐसे मूल्यांकन केन्द्रों की सूची भी जारी की गई है। इन केन्द्रों पर 10 हजार से भी कम उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका है। इन मूल्यांकन केन्द्रों को सख्त चेतावनी दी गई है।

आशुलिपिक के पदों पर परीक्षा की कटआफ जारी

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में आशुलिपिक के 1557 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा के कट आफ अंक जारी कर दिए हैं। कटआफ सूची आयोग की वेबसाइट पर है। चयनितों की हिंदी आशुलेखन और टाइपिंग की परीक्षा होगी।

24 जुलाई को मूल्यांकन की प्रगति की समीक्षा

परिषद ने बताया कि 24 जुलाई को मूल्यांकन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी जिसमें सभी केंद्रों को तिथिवार मूल्यांकन का विवरण प्रस्तुत करना होगा। परिषद का मानना है कि समय पर मूल्यांकन होने के बाद परिणाम जल्द घोषित किया जा सकेगा।

● 23 जुलाई तक प्रदेश के सभी केन्द्राध्यक्षों को मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश

● लापरवाही बरत रहे केंद्रों पर परिषद ने सख्ती दिखाई

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। प्राविधिक शिक्षा परिषद की सम सेमेस्टर, वार्षिक और विशेष बैक पेपर परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने में हो रही देरी से हजारों छात्र परेशान हैं। सबसे अधिक मुश्किल अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को हो रही है, जिन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश, कैंपस प्लेसमेंट और विभिन्न सरकारी व निजी नौकरियों में आवेदन के लिए अंकपत्र और परिणाम की आवश्यकता है। समय पर रिजल्ट न आने से उनके भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

छात्रों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरत रहे केंद्रों पर सख्ती दिखाई है।

परिषद के सचिव डा. संतोष्ठ कुमार सिंह ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश दिया है कि 23 जुलाई तक हर हाल में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाए। परिषद ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

परिषद के अनुसार, कई मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अपेक्षित गति से नहीं हो रही है। पहले भी कई बार मूल्यांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्य धीमा बना हुआ है। यही वजह है कि परीक्षा परिणाम घोषित करने में लगातार देरी हो रही है।

जारी निर्देश में अपर मुख्य नियंत्रकों से कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए और मूल्यांकन कार्य की प्रतिदिन निगरानी की जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कांपियों की जांच पूरी हो सके। इससे विशेष रूप से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी।

पॉलीटेक्निक रिजल्ट में देरी पर फंस रही नौकरी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment