सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार की रिव्यू पिटिशन खारिज! अनुदेशकों की फिर से प्रचंड विजय!

primarymaster.in


 ऐतिहासिक जीत: सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार की रिव्यू पिटिशन खारिज! अनुदेशकों की फिर से प्रचंड विजय! 🎉*

*📌 सत्यमेव जयते! परिषदीय अनुदेशकों के संघर्ष और विश्वास की ऐतिहासिक जीत!*

उत्तर प्रदेश के लाखों अनुदेशकों के लिए आज का दिन *23 जुलाई 2026 स्वर्णिम अक्षरों* में दर्ज हो गया है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) से अनुदेशकों के पक्ष में एक बार फिर *ऐतिहासिक और न्यायपूर्ण फैसला* आया है, जिससे प्रदेशभर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

*⚖️ आज के ऐतिहासिक आदेश के मुख्य बिंदु:*

       *सुनवाई की तिथि: 23 जुलाई 2026

*माननीय बेंच: जस्टिस विक्रम नाथ जी एवं जस्टिस प्रसन्ना बी. वारले जी*

*अदालत का फैसला:* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजित की गई *रिव्यू पिटिशन(Review Petition) को माननीय कोर्ट ने चैंबर में ही पूरी तरह *खारिज* कर दिया!

*जीत का दायरा:* गत 4 फरवरी 2026 को आए उस *ऐतिहासिक फैसले* पर अब *मुहर* लग गई है, जिसके तहत अनुदेशकों को *₹9,00,000 (नौ लाख रुपये) तक का एरियर, नियमितीकरण और अन्य तमाम सेवा लाभों का मार्ग प्रशस्त हुआ है।*

अब हमारा *केस दूध और पानी की तरह एकदम साफ है* और अनुदेशकों का *भविष्य* पूरी तरह *सुरक्षित एवं उज्ज्वल* हो चुका है।

*👑 अटल संघर्ष और कुशल नेतृत्व: छा गए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह जी!*

        यह महा-विजय केवल एक कानूनी फैसला नहीं, बल्कि *परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन* और हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री *विक्रम सिंह जी* के *अदम्य साहस, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व* की सबसे बड़ी मिसाल है।

        सरकार के हर कानूनी दांव-पेंच और बाधाओं को अपने मजबूत नेतृत्व से नेस्तनाबूद करते हुए, विक्रम सिंह जी ने यह साबित कर दिया कि वे अनुदेशकों के *हितों की रक्षा* के लिए किसी भी हद तक लड़ने को तैयार हैं।

आज उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से संगठन और *विक्रम सिंह जी की *वाह-वाह* हो रही है। हर अनुदेशक साथी के दिल में उनके प्रति *सम्मान और कृतज्ञता* की भावना है। आज हर तरफ गूंज रहा है— *”संघर्षशील नेतृत्व जिंदाबाद रहे, विक्रम सिंह जी ज़िंदाबाद रहें!”*

*🌟 समस्त अनुदेशकों को हार्दिक बधाई!*

        अनुदेशकों के *हक और हुकूक* की इस लंबी और कठिन लड़ाई में *परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन* ने कभी कदम पीछे नहीं खींचे—संगठन हर पल चट्टान की तरह खड़ा रहा है और आगे भी अनुदेशकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह *कृतसंकल्पित* रहेगा।

आइए, इस *ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं। *समस्त अनुदेशक परिवार* को दिल से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ!

*🙌 जय अनुदेशक! जय संगठन! जय विक्रम सिंह जी! 🙌*

 *अनूप कुमार गुप्ता*

 *(ब्लॉक अध्यक्ष)*

*कालाकांकर प्रतापगढ़*

ऐतिहासिक जीत: सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार की रिव्यू पिटिशन खारिज! अनुदेशकों की फिर से प्रचंड विजय!

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment