अब रसोइयों को हर महीने 3000 रुपये मानदेय, योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय
करने वाली रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। योगी सरकार ने रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही रसोइयों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी घोषणा की गई है।
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा लाभ
प्रदेश में करीब 3,53,536 रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। ये रसोइयां सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करती हैं। राज्य में 1,41,703 सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में लगभग 1.46 करोड़ बच्चे भोजन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं
योगी सरकार में तीसरी बार बढ़ा मानदेय
रसोइयों के मानदेय में योगी सरकार के कार्यकाल में यह तीसरी बढ़ोतरी है। वर्ष 2019 में मानदेय को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 में 500 रुपये की और वृद्धि करते हुए मानदेय 2000 रुपये प्रतिमाह किया गया था। अब इसमें 1000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर इसे 3000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
कैशलेस इलाज की सुविधा भी
मानदेय बढ़ाने के साथ ही रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा भी की गई है। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर में कार्यरत लाखों रसोइयों को आर्थिक राहत के साथ स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।
रसोइयों के योगदान पर होगा कार्यक्रम
रसोइयों के योगदान को देखते हुए उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मानदेय बढ़ाने की घोषणा के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा की जानकारी भी दी जाएगी। प्रदेश के जिलों और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है।
धान खरीद की भी तैयारी
प्रदेश सरकार ने खरीफ फसल की सरकारी खरीद की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए धान खरीद और कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीद के मद में 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
सरकार के इस फैसले से 3.54 लाख से अधिक रसोइयों को सीधे लाभ मिलेगा और उनके मासिक मानदेय में ₹1000 की बढ़ोतरी होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


